मुख्य सामग्री पर जाएँ
डेमो डेमो प्रीव्यू — सैंपल पार्टनर दिखाए गए हैं, लाइव बुकिंग जल्द शुरू होगी
आपकी गाड़ी के लिए सब कुछ
मेन्यू
पार्टनर के लिए

अपने इलाक़े से ग्राहक पाइए

Gatish पर गाड़ी मालिक अपने पास के गैराज, मैकेनिक और गाड़ी की दुकानें खोजते हैं। अपना बिज़नेस लिस्ट करना मुफ़्त है।

अपना नंबर छोड़िए

कौन लिस्ट कर सकता है

  • गैराज या सर्विस सेंटर
  • स्वतंत्र मैकेनिक
  • टायर या बैटरी की दुकान
  • स्पेयर पार्ट्स या एक्सेसरीज़ की दुकान
  • कार वॉश या डिटेलिंग
  • टोइंग या रास्ते में मदद
  • PUC सेंटर
  • कुछ और

कैसे होता है

  1. 1

    अपनी जानकारी भेजिए

    फ़ॉर्म भरिए। हम 7 दिन के अंदर कॉल करेंगे।

  2. 2

    वेरिफ़िकेशन

    आपकी ID या GSTIN की KYC जाँच। वेरिफ़ाइड बैज जाँच पास होने के बाद ही लगता है।

  3. 3

    लाइव हो जाइए

    आपके शहर के ग्राहक आपकी सर्विस, दाम, ऑफ़र और समय के साथ आपका स्टोर देखेंगे।

साफ़ बात: मार्केटप्लेस नया है। लिस्ट होने का मतलब यह नहीं कि कल से बुकिंग आने लगेगी, और जो आँकड़े हमारे पास नहीं हैं उनका वादा हम नहीं करेंगे।

हमारे नियम

  • ग्राहक सर्विस के बाद सीधे आपको भुगतान करते हैं। Gatish आपका पैसा कभी नहीं रखता।
  • आपके अपने ग्राहकों के बाहर से Gatish जो काम दिलाता है, उस पर GST से पहले के बिल का 15% कमीशन लगता है, जिसका बिल हर महीने आता है। आपके अपने ग्राहकों पर कभी नहीं।
  • अगर पैसे देकर ऊपर दिखना शुरू हुआ, तो उस पर हमेशा "प्रायोजित" लिखा होगा।
  • आपके पुराने ग्राहक आपके ही रहते हैं। उनकी रिक्वेस्ट पहले आपके पास आती है।

गैराज सॉफ़्टवेयर का फ़्री प्लान: महीने के 40 जॉब कार्ड और 2 लोग। गैराज के प्लान देखें

अपना नंबर छोड़िए

हम 7 दिन के अंदर कॉल करेंगे।

यह नंबर सिर्फ़ इसी बातचीत के लिए है। इसे किसी मार्केटिंग लिस्ट में नहीं डाला जाता, न किसी को दिया जाता है।